शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

विकसित भारत @2047 में भाषा की भूमिका

‘विकसित भारत @2047’ भारत सरकार की एक दूरदर्शी राष्ट्रीय संकल्पना है, जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता की शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, समावेशी और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। यह केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रोजगार, बुनियादी ढाँचे, सामाजिक समानता, पर्यावरण संरक्षण तथा सुशासन जैसे विविध क्षेत्रों में समग्र विकास की परिकल्पना करता है। इस अभियान में युवाओं की ऊर्जा, महिलाओं की भागीदारी, नवाचार, उद्यमिता और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता को विशेष महत्त्व दिया गया है। ‘विकसित भारत @2047’ का मूल भाव ऐसा भारत निर्मित करना है, जहाँ प्रत्येक नागरिक को समान अवसर प्राप्त हों और देश अपनी समृद्ध संस्कृति एवं विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर अग्रणी राष्ट्र बने।

अधिक जानकारी के लिए देखें - 

मंगलवार, 16 सितंबर 2025

डिजिटल युग और शोध की संभावनाएँ



21वीं सदी को डिजिटल युग कह सकते हैं क्योंकि आज हमारा जीवन तकनीकी, इंटरनेट और डिजिटल उपकरणों पर अत्यधिक निर्भर हो चुका है। शिक्षा, संचार, व्यवसाय, मनोरंजन और यहाँ तक कि शोध के क्षेत्र में भी डिजिटल क्रांति के कारण अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। विशेष रूप से शोध की प्रक्रिया तेज, सरल और अधिक व्यापक बन चुका है।

पहले शोधकर्ता को किताबों, हस्तलिखित पांडुलिपियों या दुर्लभ दस्तावेज़ों तक पहुँचने में वर्षों लग जाते थे। अब शोध केवल पुस्तकों और पुस्तकालयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि डिजिटल माध्यमों ने शोधकर्ताओं को वास्तविक समय में जानकारी प्राप्त करने, साझा करने और विश्लेषण करने की सुविधा प्रदान की है। डिजिटल प्लेटफॉर्म और ई-संसाधन के कारण यह संभव हो चुका है।

शोध अब केवल शैक्षणिक संस्थानों तक सीमित नहीं, बल्कि सामान्य व्यक्ति भी इंटरनेट के माध्यम से विभिन्न विषयों पर गहराई से अध्ययन कर सकता है। डेटा एनालिटिक्स और एआई टूल्स शोध को अधिक सटीक और व्यवस्थित बनाने में मदद कर रहे हैं।

मंगलवार, 17 सितंबर 2024

तेलुगु-हिंदी अनुवाद : परंपरा और प्रदेय



आज मैं आप सबके समक्ष हिंदी-तेलुगु तेलुगु-हिंदी अनुवाद : परंपरा और प्रदेय से संबंधित कुछ बातें साझा करना चाहूँगी।

हम सब जानते हैं कि भारत एक बहुभाषिक और बहुसांस्कृतिक देश है। भौगोलिक रूप से हमारे बीच दूरियाँ बहुत हैं, लेकिन भावात्मक एकता के धरातल पर हम सब एक हैं। मेरे कहने का आशय है कि उत्तर-दक्षिण, पूरब-पश्चिम के राज्यों में भले ही भौगोलिक दूरी हो सकती है, और है भी – इन भौगोलिक दूरियों के बावजूद यह पूरा देश भावात्मक रूप से एक सूत्र में जुड़ा हुआ है। इस भावात्मक एकता का नाम ही है भारतीयता – Indianness।

विभिन्न भाषा-भाषी समुदायों के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक समझ और आदान-प्रदान के लिए अनुवाद की आवश्यकता है। सभी आधुनिक भारतीय भाषाओं में प्राचीन और मध्यकालीन भाषाओं से अनुवाद द्वारा स्वयं को समृद्ध करने की परंपरा रही है। ‘हिंदी-तेलुगु तेलुगु-हिंदी अनुवाद : परंपरा और प्रदेय’ अपने आप में एक व्यापक शोध का विषय है। इसे दस या बीस मिनट में समेटना अत्यंत दुरूह एवं चुनौतीपूर्ण कार्य है। फिर भी मैं प्रयास करूँगी। सीमित समय में बस सूची मात्र प्रस्तुत किया जा सकता है पर मेरा उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ नाम गिनाना मात्र नहीं है।

तेलुगु साहित्य के हिंदी अनुवाद की परंपरा और प्रदेय की बात करूँ तो सत्रहवीं शती से ही यह दिखाई देती है और पता चलता है कि तेलुगु में संस्कृत, पालि, प्राकृत व अपभ्रंश से बड़ी मात्रा में अनुवाद किए गए रामायण, महाभारत, अभिज्ञान शकुंतलम् आदि उपलब्ध हैं। तेलुगु से भी हिंदी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में अनेक रचनाओं का अनुवाद हुआ है।

आइए! तेलुगु-हिंदी अनुवाद : परंपरा और प्रदेय के बारे संक्षिप्त रूप में जानने का प्रयास करेंगे। 



शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

हिंदी भाषा का प्रसार: दक्षिण प्रांतों के संदर्भ में - भारत सरकार की नई शिक्षा नीति

 



हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत शिक्षा नीति पर व्याख्यान
^^^^^^^^
हैदराबाद, 7 सितंबर। पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, सिकंदराबाद में हिंदी पखवाड़े के सातवें दिन विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक श्री अनूप कुमार ने की। 

मुख्य अतिथि के रूप में"हिंदी भाषा का प्रसार - दक्षिण प्रांतों के संदर्भ में  :  भारत सरकार की नई शिक्षा नीति"  विषय पर बोलते हुए प्रोफेसर ऋषभदेव शर्मा ने पॉवर पॉइंट प्रस्तुति की सहायता से यह स्पष्ट किया कि नई शिक्षा नीति का मौलिक लक्ष्य अपने छात्रों को अच्छा मनुष्य और विश्व-नागरिक बनाना है। उन्होंने बताया कि इस नीति में आरंभ से ही तीन भाषाएँ सिखाने पर बल रहेगा, लेकिन कोई भी भाषा अनिवार्य या थोपी हुई नहीं होगी। बल्कि प्रत्येक छात्र को अपनी रुचि के अनुसार दो भारतीय भाषाएँ अवश्य सीखनी होंगी, तीसरी भाषा के रूप में वह अंग्रेज़ी अथवा कोई भी उपलब्ध भाषा ले सकेगा। प्रो. शर्मा ने कहा कि यह नीति छात्र के राष्ट्रीय बंधुता के भाव को भाषायी सद्भाव के सहारे पुष्ट करेगी तथा हर छात्र "भारत की भाषाएँ" नामक प्रोजेक्ट के माध्यम से देश की विराट बहुभाषिक परंपरा में निहित  एकता के सूत्रों को समझ सकेगा। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा के माध्यम के रूप में मातृभाषा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।★